फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धरती को हरा-भरा बनाने का दिलाया संकल्प

Sun, 23 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 800 ग्राम पंचायतों में सेल्फी विद अमृत सरोवर अभियान चलाया गया। इस दौरान अमृत सरोवर के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो व वीडियो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। इसके साथ ही अमृत सरोवरों के आसपास पौधे लगाकर ग्रामीणों को उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन



उपायुक्त श्रम रोजगार सतीश कुमार पांडेय के संयोजन में जनकपुर, लौकी खुर्द, सेमरी, मोहकमपुर, कोड़री, बेनीनगर, पुरैना व सिंघमोहानी सहित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सेल्फी विथ अमृत सरोवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा श्रमिक, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बीसी सखी के साथ ग्रामीणों ने भाग लेकर पौधरोपण किया और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाए।


ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए धरती को हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर शिवानी गिरि, विनोद कुमार यादव, कन्हैया जायसवाल, शिवनंदन सहाय, मोनू जायसवाल व पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




उधर, एमएलके महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पुनीत सागर अभियान के तहत नदी एवं तालाबों की सफाई की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय तथा एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान की अगुवाई में एनसीसी कैडेटों ने रानी तालाब के पास स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी ऑफिसर ने कहा कि नदियों में बढ़ती गंदगी अब चिंता का विषय बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें