फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीडीए सम्मेलन में 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

Tue, 25 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन में मंगलवार को पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर सपा की सरकार बनानी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा। जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप और गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए पूरी तत्परता के साथ जुटने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। प्रदेश सचिव व्यापार सभा प्रखर कलहंस ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सपा नेता विष्णु प्रताप चौहान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि चुनाव की तैयारियों में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय रहे। सम्मेलन को सपा नेता कृष्ण कुमार गिहार, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, पूर्व विधायक अनवर हाशमी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव व मनीष चंद सोनकर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें