फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी ।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के एक विद्यालय में सोमवार को अंतर-सदन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रणनीति और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुकाबले देर तक रोमांचक बने रहे और प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग में फैंथम हाउस की धान्या गोस्वामी ने प्रथम, बटरफील्ड हाउस की तपस्या सिंह ने द्वितीय, एंथनी हाउस की मरियम खान ने तृतीय तथा कीलर हाउस की देवांशी सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में बटरफील्ड हाउस के हर्षित कुमार पहले, फैंथम हाउस के प्रांजल वर्मा दूसरे, एंथनी हाउस के अनमोल अलंकार तीसरे और कीलर हाउस के अभिनव कुमार पांडेय चौथे स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में फैंथम हाउस की प्रिया श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। कीलर हाउस की अंजनी वर्मा दूसरे, बटरफील्ड हाउस की इशिता श्रीवास्तव तीसरे और एंथनी हाउस की अनुष्का कुमारी चौथे स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर बालक वर्ग में फैंथम हाउस के आदित्य उपाध्याय प्रथम, बटरफील्ड हाउस के धैर्य अग्रवाल द्वितीय, कीलर हाउस के अर्जित सिंह चौहान तृतीय तथा एंथनी हाउस के अंश कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रिया श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। जीसस एंड मैरी स्कूल के प्रधानाचार्य क्रेग बटरफील्ड ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज विद्यार्थियों की एकाग्रता, धैर्य और निर्णय क्षमता को विकसित करता है। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक मो. तौहीद, बीपी पांडेय, फैजान अहमद, आरिज अंसारी व अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें