फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख पौधरोपण का आज से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में चार जुलाई से 27 लाख पौधरोपण का अभियान चलाया जाएगा। डीएम श्रुति ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण कराने का निर्देश दिया है। वृह्द पौधरोपण अभियान से जिले को प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकारियों को डीएम ने अभियान चलाने में कोताही न बरनते का निर्देश दिया है। निर्देश का पानल न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रोटरी क्लब ग्रेटर ने बीते दिन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ कर पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।
वर्ष 2021-22 में पौधरोपण के लिए 17 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 4 जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह छह बजे से दोपहर छह बजे तक सभी विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराना होगा।
विज्ञापन

डीएफओ प्रखर गुप्ता को डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी विभागों के अधिकारियों को नर्सरी से पौधों को समय से उपलब्ध करा दें। पौधरोपण के बाद जीओ टैगिंग की जाएगी। अभियान के दिन ही जीओ टैगिंग करके संबंधित वेबसाइट पर फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपलोड कराना होगा।
अभियान में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष हारिश बिन खालिद के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, तीरथदास तोलानी, डॉ. जुबेर अहमद, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अफजाल खां, व संजय शर्मा आदि ने शुक्रवार को डॉक्टर्स डे पर पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें