फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण लक्ष्य पूरा न होने से डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पौधरोपण का लक्ष्य पूरा न होने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान डीएम कृष्णा करुणेश ने कड़ी नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभागीय अफसरों के पेंच कसे गए हैं। 31 अगस्त तक लक्ष्य के अनुसार अफसरों को पौधरोपण कराने का निर्देश दिया गया है। अगली समीक्षा बैठक में गड़बड़ी पाए जाने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मात्र पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा बल्कि पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा व देखभाल भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने कहा कि 25 मार्च 2020 तक जिले में 26,82,645 छायादार व फलदार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
15 जुलाई तक 15 प्रतिशत, 31 जुलाई तक 40 प्रतिशत, 15 अगस्त तक 65 प्रतिशत तथा 31 अगस्त तक 90 प्रतिशत पौधेरोपित किए जाएंगे। ग्राम विकास विभाग को 13,61,600, राजस्व, पंचायती व उद्यान को 1,36,700, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा को 54,468, वन विभाग को 5,82,861 पौधे रोपित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के 801 ग्राम पंचायतों में भी पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायतों को तीन-तीन हजार पौधे रोपित कराने का लक्ष्य दिया गया है। डीएम ने जिले के सभी 26 विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें