फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोडवेज पर समस्याओं का अंबार, यात्री लाचार

Sun, 18 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रोडवेज पर समस्याओं की भरमार है। साफ-सफाई से लेकर पीने के पानी तक के लिए यात्रियों को तरसना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगे तीनों हैंडपंप खराब पड़े हैं। नगर पालिका परिषद की तरफ से लगाए गए वाटर टैंक से गर्म पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में 70 बसें संचालित हैं। गोंडा, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, बहराइच, बढ़नी, अयोध्या व प्रयागराज जाने के लिए रोज हजारों यात्री बस स्टेशन आते हैं। समय से बस न मिलने पर यात्रियों को प्रतीक्षालय में बैठना पड़ता है। ऐसे में जब यात्रियों को प्यास लगती है तो उन्हें परिसर में शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता है। बस स्टेशन परिसर में लगा तीनों हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है।
नगर पालिका परिषद ने रोडवेज परिसर में प्याऊ स्टैंड लगवाया तो है लेकिन, दिन में तेज धूप के कारण टैंक का पानी काफी गर्म हो जाता है। श्याम मनोहर, हरिराम, मोहित पांडेय, राम नरायन, इदरीश, मनमोहन व सलीम आदि का कहना है कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शीतल पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम का कहना है कि रोडवेज परिसर में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह है मुश्किल
शौचालय की व्यवस्था न होने से यात्रियों को पैसे देकर सामुदायिक शौचालय जाना पड़ता है। प्रतीक्षालय में बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं है। परिसर में ही पानी एकत्र करने के लिए बनाए गए टैंक ढक्कनविहीन हैं। उठने वाली दुर्गंध से यात्रियों का बुरा हाल है। छोटे बच्चों के लिए यह टैंक खतरनाक साबित हो सकते हैं। संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी रहती है। बस स्टेशन के गेट पर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहीं पर खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं।
परिसर की नियमित सफाई कराई जाती है। रोडवेज से निकलने वाला कूड़ा सड़क के किनारे रखवा दिया जाता है। बाद में उसे नगर पालिका के कर्मी उठा ले जाते हैं। बलरामपुर डिपो में यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

- वीके वर्मा, एआरएम, बलरामपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें