फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
नौरंगडीह गांव के पास उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसर गया। जिस युवक की मौत हुई, वह शुक्रवार रात ही राजस्थान जाने वाला था।
विज्ञापन


थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम अगया बुजुर्ग के मजरा कुकुटपुरवा निवासी शाहिद (19) और अबुलैस (15) शुक्रवार सुबह गुमड़ी स्थित कुआनो नदी घाट पर स्नान करने गए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे नौरंगडीह गांव के पास उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर उनके बाइक की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोंडा पहुंचने पर डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अबुलैस का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक के भाई सद्दाम हुसैन ने बताया कि शाहिद शुक्रवार रात राजस्थान जाने की तैयारी में था और उसका टिकट भी हो चुका था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।

भाई मोहम्मद तस्लीम और खालिद का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन बहनें भी हैं। पिता इसराइल महदेईया बाजार में कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। चौकी प्रभारी महदेईया बाजार अमर सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें