फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आयुष्मान मेले में गैरहाजिर मिले फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अस्पतालों की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। रविवार को आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेला होने के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह के निरीक्षण में पीएचसी पिपरा व नचौरा में तमाम खामियां पाई गई। एसीएमओ ने जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपी है।
रविवार को अवकाश के दिन भी जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर एसीएमओ ने सीएचसी गैसड़ी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नचौरा एवं पिपरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेले में कम मरीज आने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र मौर्य व डॉ. चंद्रप्रकाश को निर्देश दिया कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। पीएचसी नचौरा का प्रसव कक्ष काफी गंदा व अस्त-व्यस्त मिला। स्टाफ नर्स को निर्देश दिया कि प्रसव की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पीएचसी पिपरा में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। औषधि भंडार से संबंधित पंजिका देखने पर पता चला कि प्रभारी चिकित्साधिकारी नियमित रूप से पंजिका का अवलोकन नहीं करते हैं। प्रसव कक्ष में इमरजेंसी ट्रे, ऑक्सीजन सिलेंडर व प्रसव के दौरान इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं मिले।
प्रसव रजिस्टर देखने पर पता चला कि नवंबर 2023 में ज्वाइन करने के बाद स्टाफ नर्स सुनीता ने अब तक मात्र चार प्रसव करवाए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण लेते हुए कमियों में सुधार लाया जाए। एसीएमओ ने बताया कि नौ सीएचसी और 24 पीएचसी पर आयोजित आयुष्मान भव: मेले में कुल 4861 मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें