फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 10.71 करोड़ से गरीबों के लिए बनेंगे पक्के मकान

Thu, 08 Aug 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीबों को पक्के मकान मुहैया कराने के नाम पर चालू वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ 71 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से नौ ब्लॉकों में 705 गरीबों के चयन का लक्ष्य तय हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्राकृतिक व दैवीय आपदा सहित अन्य को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना तैयार की गई है। प्राकृतिक व दैवीय आपदा से बेघर हुए 182 गरीबों का चयन किया जाएगा, जिसमें 132 सामान्य के, 49 अनुसूचित जाति व एक अनुसूचित जनजाति का लाभार्थी शामिल होगा। पांच कुष्ठ रोगी अपना पक्का मकान बनाएंगे। प्रत्येक लाभार्थी का मकान 1.20 लाख रुपये में तैयार होगा। चयनित लाभार्थी को 40 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। दीवार तक निर्माण पूरा होने के बाद हर लाभार्थी के बैंक खाते में 70 हजार रुपये की दूसरी किस्त भेजी जाएगी। छत तक निर्माण पूरा होने के बाद प्लास्टर व रंगाई-पोताई के लिए लाभार्थी को 10 हजार रुपये की तीसरी किस्त मिलेगी।
बिजली का कनेक्शन मुफ्त मिलेगा
-मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चयनित लाभार्थियों को पक्का मकान बनवाने में सहयोग के लिए 90 दिन की मजदूरी दी जाएगी। पंचायती राज विभाग से 12 हजार रुपये शौचालय का निर्माण कराने को मिलेगा। रसोई गैस सिलिंडर के साथ घर को रोशन करने के लिए लाभार्थियों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा गया प्रस्ताव
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें