फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेरा पुल का एप्रोच बना खतरा, मरम्मत की मांग

Sun, 04 Oct 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बघेलखंड के पास स्थित पेरा पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। विकासखंड गैसड़ी के बघेलखंड के पास स्थित पेरा पुल का एप्रोच मार्ग जर्जर होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। पुल के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की डामर सड़क धंसने लगी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक कई बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण संतोष मौर्य, विरंजन जायसवाल, छेदी यादव, सुरजीत यादव और दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश का पानी गड्ढों के रास्ते सड़क के नीचे पहुंच रहा है। इससे एप्रोच मार्ग की मिट्टी कट रही है और सड़क अंदर से खोखली होती जा रही है। कई स्थानों पर दरारें भी पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो एप्रोच मार्ग का बड़ा हिस्सा पेरा नाले में समा सकता है।
यह पुल क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों किसान, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण भारी वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग ने मरम्मत के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर एप्रोच मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें