फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। बुधवार को बार-बार ट्रिपिंग से लोग रात भर जागने को विवश रहे वहीं, दिन में घर में रहना दुश्वार हो गया। शहर के लोगों ने अधिशासी अभियंता से बिजली कटौती की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। समस्या का जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


राकेश, दिनेश, रफीक, असलम, दीपक, मनोज, जितेंद्र, अजय, बलदेव व संजय आदि ने अधिशासी अभियंता को दिए गए पत्र में कहा है कि मंगलवार को शहर में बार-बार बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के मोहल्ला पहलवारा, सिविल लाइन, अचलापुर, तुलसीपार्क, नई बस्ती, गदुरहवा, नहरबालागंज, बलुहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा, देवीदयाल तिराहा, गदुरहवा, अंधियारी बाग व चिकनी में बार-बार ट्रिपिंग से गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि तय रोस्टर के अनुसार शहर व गांवों में बिजली की आपूर्ति कराई जा रही है। तेज हवा के चलने पर सतर्कता के लिए बिजली की कटौती की जाती है। लोगों के शिकायत की जांच कराकर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें