फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों का जीना हुआ दुश्वार

Sun, 28 Jul 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के 1035 गांवों में सिर्फ पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। यह समस्या एक माह से बनी हुई है। भीषण गर्मी में 19 घंटे बिजली गुल रहने से क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी आलोक कुमार मिश्र, राजेंद्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह, दिनेश कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार पांडेय, दखहरण नाथ तिवारी, अविनाश चंद्र, आशुतोष तिवारी व अरविंद कुमार सोनी आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि सरकार शहरों में 24 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया हरैया से रोजाना सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस विद्युत उपकेंद्र में तीन फीडर बनाए गए हैं। इसमें 300 गांवों को महमूदनगर फीडर से, 35 गांवों को बरदौलिया फीडर से एवं 700 गांवों को चौधरीडीह फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जर्जर तारों के साथ कम क्षमता के ट्रांसफार्मर भी बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं। तीनों फीडरों की करीब डेढ़ लाख आबादी बिजली कटौती का दंश झेल रही है। वहीं बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जर्जर तारों को ठीक कराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें