फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रात में 15 बार कटी बिजली, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बुधवार की रात में नगर के कई मोहल्लों में 15 बार बिजली काटी गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति और भी बदतर है। गांवों में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। जुलाई माह से जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्र की बात तो दूर जिला मुख्यालय पर ही प्रतिदिन कम से कम चार से छह घंटे तक बिजली कट रही है। लोकल फाॅल्ट के नाम पर बुधवार की रात नगर के कई मोहल्लों में 15 बार बिजली काटी गई। बार-बार बिजली कटने से लोग गर्मी से बचने के लिए सड़क व छत पर टहलते रहे।
नौशहरा, अलीजानपुरवा, चिकनी, सिविल लाइन, गोविंदबाग, खलवा व टेढ़ीबाजार आदि मोहल्लों में बिजली कटौती के साथ ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की हालत और भी दयनीय है। रेहरा बाजार, गैड़ासबुजुर्ग, हरैया सतघरवा, गैसड़ी व पचपेड़वा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मात्र 10 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन




विकास भवन में गुल रही बिजली
विकास भवन के द्वितीय तल पर तकनीकी खराबी के कारण दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार व बृहस्पतिवार को सुबह के समय तकनीकी खराबी के चलते कई घंटे तक बिजली गुल रही। एसीवीओ डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि बिजली न रहने से दो दिनों से कार्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें