फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंगली जानवरों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरुक

Tue, 08 Sep 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-हलौरा में लोगों को जागरूक करते वनकर्मी।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज की ओर से वन्यजीव संरक्षण एवं बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कंपोजिट विद्यालय पिपरी लौकी खुर्द और हलौरा में आयोजित शिविर में शिक्षक, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन



उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि वन्यजीव जंगल की प्राकृतिक संपदा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जंगल में मानवीय हस्तक्षेप और अवैध कटान के कारण कई बार वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।



रेंजर अमरजीत प्रसाद ने कहा कि जंगल में अवैध शिकार करना अपराध है। वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने या उनका शिकार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रशासक हैसियत अली ने बताया कि रात के समय जंगल या उसके आसपास आवागमन करने वाले लोग टॉर्च लेकर चलें और अकेले जाने से बचें। उन्होंने तेंदुआ, फिशिंग कैट और लकड़बग्घा जैसे वन्यजीव दिखाई देने पर उनके करीब जाने या उन्हें घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यदि कोई जंगली जानवर घर में घुस जाए तो उसे भगाने या पकड़ने का प्रयास न करें। दरवाजे बंद कर सुरक्षित स्थान पर रहें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। इस मौके पर शिक्षक अनिल कुमार, रफीक खान, अहद, इसरार, वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, वॉचर इरफान, जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें