फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लोगों ने खुद तोड़े अवैध निर्माण

Sat, 15 Nov 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर में नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। दूसरे दिन कार्रवाई शुरू होने पर कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से दो दिन का समय मांगा है। व्यापारियों ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की अपील की है।
विज्ञापन

बलरामपुर रोड स्थित गंधेली पुलिया से नई बाजार चौक, पुरवा रोड होते हुए नकटी नाले तक पुराने नाले को तोड़कर नया नाला निर्माण किया जाना है। इस मार्ग पर वर्षों से कई दुकानदारों ने नाले पर छज्जे, सीढ़ियों का निर्माण कर लिया। जबकि कुछ लोगों ने नाले की पटरी पर घर तक बना लिए हैं। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि शासन के निर्देश पर नालों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें