फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-नगर सेवा पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने उमड़े लोग

Mon, 03 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा ई-नगर सेवा पोर्टल पर भवन, गृहकर और जलकर संबंधी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने के बाद नागरिकों का रुझान बढ़ने लगा है। पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए पिछले दो दिनों में करीब 50 भवन स्वामियों ने पंजीकरण कराया है। नगर पालिका प्रशासन का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ''धीरू'' के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य की देखरेख में भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर पोर्टल से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद भवन स्वामियों को गृहकर और जलकर की देय एवं बकाया राशि, भुगतान की अंतिम तिथि तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से प्राप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के अधिकांश भवनों का विवरण पहले ही ई-नगर सेवा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अब नागरिक घर बैठे अपनी संपत्ति, गृहकर और जलकर से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। अगले चरण में इसी पोर्टल के माध्यम से गृहकर और जलकर का ऑनलाइन भुगतान भी शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने जिन भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं, उनसे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल से संपर्क कर मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण से डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ेगा तथा कर व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें