फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोहरे में वाहनों की हेडलाइट जलाकर चले लोग

Tue, 12 Nov 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। लगातार दो दिनों से सुबह घना कोहरा छाए रहने तथा कम धूप के चलते तापमान गिर गया है। तापमान में कमी आने से लोगों को ठंडक का अहसास होना लगा है। मंगलवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर आवागमन करते दिखे।
विज्ञापन

नवंबर के पहले पखवारा में मौसम बदल गया है। कोहरा व नमी के कारण धूप का असर नहीं दिखा रहा है। ऐसे में सुबह व शाम ठंडक लगने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरा दिन बादल छाए रहे। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों व बुजुर्गों के सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें