फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 06 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र में जूड़ीकुइया नहर के किनारे स्थित बाग में मंगलवार को 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान आजमडीह गांव निवासी मैराज की 14 वर्षीय पुत्री आफरीन के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतका की मां शाजमा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे खाना बनाने को लेकर आफरीन की घर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह घर से करीब चार किलोमीटर दूर रमजान के बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें