फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसीपुर में फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 17 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में स्वयं अतिक्रमण हटाते लोग।
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर के बहुप्रतीक्षित फोरलेन निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही निर्माण कार्य भी धरातल पर उतर जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ-साथ नगर के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन



यह महत्वपूर्ण फोरलेन मार्ग कलश चौराहे से शुरू होकर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित सीरिया नाला, हरैय्या तिराहा, लाल चौराहा होते हुए मिल चुंगी नाका स्थित नकटी नाल तक विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर 15 मीटर के दायरे में आने वाले मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हटाने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए प्रभावित लोग स्वेच्छा से अपने आवास और दुकानों को हटाने में जुट गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आई है।

317 लोगों की जमीन आएगी जद में, नियमानुसार मिलेगा मुआवजा

उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि फोरलेन निर्माण की जद में कुल 317 लोगों की जमीन आ रही है। अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी और सभी प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के पक्के निर्माण दायरे में आ रहे हैं, वे स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा रहे हैं, जो कि एक सकारात्मक कदम है और इससे परियोजना को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें