बलरामपुर। बुखार वाले मरीजों का रेपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। जिला मेमोरियल अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में बुखार वाले मरीजों का नियमित सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए सोमवार से लेकर शनिवार तक चिकित्सकों को जिम्मा सौंपा गया है।
जिला मेमोरियल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि डॉ. कमलेश चंद्रा के कक्ष संख्या 6 में तत्काल प्रभाव से फीवर फ्लू क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिन मरीजों में फीवर या फ्लू संबंधी घटक पाए जाते हैं उनका अनिवार्य रूप से रेपिड एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
एआरबी के इंजेक्शन के लिए पूर्व में निर्धारित स्थल पर कार्य का संपादन किया जाएगा। साथ ही साथ सभी चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को डॉ. राजेश सिंह, मंगलवार को डॉ. रविलाल, बुधवार को डॉ. मनीष श्रीवास्तव, गुरुवार को डॉ. राजेश प्रसाद, शुक्रवार को डॉ. अजय पांडेय एवं शनिवार को डॉ. ऋषि श्रीवास्तव मरीजों का रेपिड एंटीजन एवं आरटीपीसीआर की जांच करेंगे।