उतरौला। तापमान में उतार-चढ़ाव से सीएचसी में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आउटडोर में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
केंद्र अधीक्षक डाॅ चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 500 से 600 मरीजों की ओपीडी हो रही है। एक सप्ताह वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अधिकांश मरीज गले में खराश, नाक बहना, बदन दर्द, बुखार, खांसी और सिरदर्द जैसी शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सा टीम को सतर्क कर दिया गया है।