फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केजीएमयू लखनऊ में भर्ती गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति पांच मई को मुंबई से जिले में आया था। तबियत खराब होने पर यह सीधे केजीएमयू लखनऊ इलाज के लिए गया। वहां भर्ती कर लिया गया। वहीं पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वह लखनऊ में ही भर्ती है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 37 हो गई है, जिसमें 13 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 24 हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 110 सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले से 1953 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं, जिनमें से 1724 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1688 रिपोर्ट निगेटिव और 36 पॉजिटिव पाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें