फोटो-28-बलरामपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ।-स्रोत : भाजपा
बलरामपुर। लखनऊ में तीन नवंबर को आयोजित होने वाली ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
अपने आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों से पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने, क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठनात्मक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. हुकुम सिंह, शिव प्रसाद यादव, विशुन देव गुप्ता, अवधेश तिवारी तरुण, अटल वर्मा, विश्राम सिंह, बुद्धि सागर अवस्थी, विनय मिश्र और धर्मेंद्र उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पदयात्रा में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।