फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेटे-बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। घर में 14 को बेटे सद्दाम और 15 नवंबर को होने वाली बेटी रजीना की शादी का कार्ड बांटकर लाैट रहे 55 वर्षीय मुस्ताक की बाइक में दुखहरण चौराहे के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद परिवारीजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ दिन बाद जिस घर में शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां पिता की मौत के बाद मातम पसर गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धौरहरा गोलीजोत निवासी मुस्ताक रविवार दोपहर करीब तीन बजे गोवर्धनपुर बाजार से बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैना बुलंद के दुखहरण चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुस्ताक बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना में उनके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते मुस्ताक जिंदगी की जंग हार गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुस्ताक की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस पिता के कंधों पर बेटी की शादी की जिम्मेदारी थी, वही पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिन हाथों से वह बेटी की शादी का निमंत्रण बांट रहे थे, उन्हीं हाथों से सजाए गए अरमान अधूरे रह गए। घर में शादी की तैयारियों के बीच अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि खुशियों के बीच आई ऐसी त्रासदी है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें