फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2.78 लाख छात्रों के अभिभावक होंगे लाभान्वित

Sun, 05 Mar 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अगर आपका बच्चा परिषदीय स्कूल में पढ़ रहा है और आप किसी सामाजिक सुरक्षा योजना के पात्र हैं तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे 2.78 लाख बच्चों के अभिभावकों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने की मुहिम शुरू की जा रही है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में 1,815 परिषदीय स्कूलों में 2.78 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। आए दिन यह शिकायत मिल रही है कि बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं या फिर अभिभावक उन्हें स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अब विभाग ने स्कूलों से बच्चों व अभिभावकों के जुड़ाव को लेकर एक योजना बनाई है।
सभी स्कूलों में एक रजिस्टर बनाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक बच्चे के सामने उसके माता-पिता या संरक्षक का नाम दर्ज किया जाएगा। अगर अभिभावक किसी सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी है तो उसका विवरण दर्ज किया जाएगा। अगर नहीं है तो यह दर्ज किया जाएगा कि वह किस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि जिस बच्चे के अभिभावक किसी योजना से लाभान्वित नहीं है तो उनका विवरण अलग से दर्ज किया जाएगा। इसके बाद यह सूची ग्राम प्रधान को दी जाएगी। इसके माध्यम से विभागों से समन्वय स्थापित करके अभिभावकों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजना में माता के लिए विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बाल श्रमिक योजना, मनरेगा जाबकार्ड, कन्या सुमंगला योजना आदि का लाभ दिलाया जाएगा। जो जिस योजना की पात्रता श्रेणी में आएगा, उसे उसका लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें