सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि।-संवाद
बलरामपुर। दुर्गा कला केंद्र की तरफ से शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग, जल प्रदूषण, दिन और रात तथा वायु प्रदूषण पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ. मृदुल शुक्ल, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ल, डॉ. सतीश सिंह, गुड्डन पांडेय, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश पाठक व अतुल द्विवेदी ने किया। प्रदर्शनी में सौम्या सिंह, विराट सिंह, अतुल ओझा, राहुल, जागृति शुक्ला, दिव्यांशी सिंह, प्रगति सिंह, निरुपमा पाठक व रिया वर्मा आदि बाल वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग, जल प्रदूषण, दिन और रात, वायु प्रदूषण, सोलर सिस्टम व गोबर गैस प्लांट आदि के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने कहा कि पूरे भारत के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना हमारा सपना है। उन्होंने विज्ञान के प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करके सम्मानित किया। (संवाद)