फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कबड्डी प्रतियोगिता में एमएलके कॉलेज की महिला टीम बनी विजेता

विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में ट्रॉफी के साथ ​खिलाड़ी व ​शिक्षक। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में आयोजित अंतरमहाविद्यालीय कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में एमएलके महाविद्यालय की टीम विजेता बनी। महाविद्यालय की छात्रा पूनम पांडेय को उत्कृष्ट खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएलके महाविद्यालय की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एचआर महाविद्यालय खलीलाबाद की टीम को 27-17 अंक के अंतर से पराजित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यहां की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया है।
यह उपलब्धि न केवल एमएलके महाविद्यालय की है, बल्कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्त व क्रीड़ा परिषद के सदस्य श्रीनारायन सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें