फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी पर भारी न पड़ जाए पंचायत चुनाव का जोश

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी ब्लाक में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते दावेदार - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का जोश कहीं कोरोना महामारी पर भारी न पड़ जाए। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान रविवार को गैसड़ी ब्लॉक परिसर के बाहर कोरोना प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन

परिसर के बाहर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के लाइन में खड़े लोग दिन भर चुनाव चिन्ह पाने का इंतजार करते रहे। कोरोना कर्फ्यू के दिन पुलिस भी लोगों से सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन का पालन नहीं करा सकी।
गैसड़ी ब्लॉक परिसर के बाहर रविवार को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह लेने वाले दावेदारों की भीड़ कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते हुए जुटी रही।
विज्ञापन

लाइन में लगे दावेदारों के मास्क गले के नीचे लटकते नजर आए। सही ढंग से मास्क न लगाने के साथ-साथ लोग एक-दूसरे से चिपक कर लाइन में खड़े रहे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम श्रुति का कहना है कि इस मामले में बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है।
साथ ही डीएम ने एसपी से वार्ता कर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें