फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की खरीदारी में आई तेजी, 2524 परचे बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की खरीददारी में तेजी आ गई है। जिले में शुक्रवार को 2524 दावेदारों ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए परचे खरीदे हैं। 13 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

14 अप्रैल को बैसाखी व डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के चलते छुट्टी रहेगी। दावेदारों को सिर्फ 13 व 15 अप्रैल को ही नामांकन दाखिल करने का मौका मिल सकेगा।
जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए 89 दावेदारों ने परचे खरीदे है। अब तक कुल जिला पंचायत सदस्य पद पर 155 परचे बेंचे जा चुके है। जिले के सभी 9 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर भी जमकर नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में प्रधान पद पर 156, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 50 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 83 परचे बेंचे गए है। एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद पर 135, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 90 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 78 परचे दावेदारों ने खरीदे है।
उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 85, ग्राम पंचायत सदस्य के 33 व बीडीसी के 28 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के 48, ग्राम पंचायत सदस्य के 8 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 परचे बेंचे गए है। बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 98, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 13 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 47 परचों की बिक्री हुई है।
एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 234, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 128 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 127 दावेदारों ने परचा खरीदा है। बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 119, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 81 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 37 परचे बिके है।
बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के 180, ग्राम पंचायत सदस्य के 16 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 37 परचे बेंचे गए है। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 250, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 140 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 104 नामांकन पत्र बेंचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें