फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आधार केंद्रों पर बेहतर सेवाओं के लिए पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में संचालित आधार केंद्रों पर ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को आधार ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। विकास भवन स्थित डीपीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आधार केंद्रों के संचालन और कार्यप्रणाली से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


डीपीएम संदीप ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आधार केंद्रों पर कार्यरत ऑपरेटरों को आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देना और उनके कामकाज में सुधार लाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से ऑपरेटरों को अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने के लिए जरूरी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित आधार केंद्र ग्रामीणों को आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में ऑपरेटरों को निर्धारित प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को सेवाएं प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें