बलरामपुर के ललिया में एकता यात्रा निकालते लोग ।
- फोटो : बलरामपुर के ललिया में एकता यात्रा निकालते लोग ।
ललिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बल्देवनगर बाजार से मोहन बाबा मंदिर तक एकता पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद मोहन बाबा मंदिर परिसर में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश में आपसी भाईचारा कायम रखने का कार्य किया है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल ने समाज में एकता बनाने का अतुलनीय कार्य किया।
वे अनुशासित और देश के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। विशिष्ट अतिथि एमएलसी मंजू सिंह ने लौहपुरुष के कार्यों की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। एकता पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मार्ग में पदयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। पदयात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, शेरावाली शुक्ला, तरुण तिवारी,अमर शुक्ला, विशुन देव गुप्ता,अजय सिंह, शिवप्रसाद यादव, गुलाब पाठक, शंकर दयाल, विपुल मिश्रा, बुद्धिसागर अवस्थी, गौरव अवस्थी, वीरेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।