फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक ने चाचा-भतीजे को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने रविवार को चाचा-भतीजे को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बजाज चीनी मिल के पास हादसा हुआ है। चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर उतरौला कोतवाली में लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाल क्षेत्र के पुरैना वाजिद निवासी भेले (35) अपने भतीजे शेर आलम (8) के साथ साइकिल से देवरिया गांव से रविवार को उतरौला की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल इटई मैदा के पास ओवरलोड गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अनिल कुमार यादव ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर उतरौला कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एक ही परिवार के चाचा-भतीजे की मौत पर परिवार के लोगों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें