फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घटिया इंटरलॉकिंग निर्माण पर फूटा गुस्सा, नागरिकों का प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के तुलसीपुर में प्रदर्शन करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत के आनंद मार्ग वार्ड में डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) की तरफ से बनवाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में डूडा के जूनियर इंजीनियर पवन कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल कार्य रोक दिया गया है तथा मौके की विस्तृत जांच कराई जाएगी। सभासद प्रतिनिधि अरशद इसरार ने बताया कि यह मार्ग पिछले 15 वर्षों से जर्जर स्थिति में था। कहा कि बिना उचित रोलर चलाए और मजबूत बेस तैयार किए ही इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं, जिससे सड़क शुरू से ही असमान और कमजोर दिखाई दे रही है। स्थानीय निवासी रामू, इश्तियाक, इस्तकार, अरमान, इरफान, संतोष कुमार, गुड्डू, राजेश कुमार, पप्पू व सतीश ने निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें