फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तबादला रोकने की सूचना से उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

Wed, 26 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार। पेहर फीडर पर तैनात लाइनमैन शकील के तबादला आदेश पर रोक लगाए जाने की सूचना से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि तबादला आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारी को हटाने के बजाय उसी फीडर पर बनाए रखने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन



उपभोक्ता राजू, रमेश, शकील, रहमान और राजेश आदि ने आरोप लगाया कि लाइनमैन लगातार उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। बिजली कनेक्शन, फॉल्ट और अन्य कार्यों को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान किए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि जब विभाग ने कर्मचारी का तबादला कर दिया था तो उसे कार्यमुक्त करने के बजाय आदेश पर रोक लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लाइनमैन कथित रूप से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर अधिकारियों की जेबें गर्म कर रहा है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि तबादला आदेश के बाद भी कर्मचारी के उसी स्थान पर बने रहने से उसका मनोबल बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ रही है। यदि लाइनमैन को नहीं हटाया गया तो हम लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें