बलरामपुर के कांदभागरी गांव में हुए जलभराव में खड़े आक्रोश जताते ग्रामीण
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदर विकास खंड के ग्राम कांदभारी में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलवाए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामवासी प्रदीप पासवान, अनीस अहमद, मोहर्रम अली, लड्डन, तारबाबू, उदयचन्द्र, विनोद कुमार, लक्ष्मीकांत, सुमन देवी, शहजादी, तसलीम व अनिल आदि ने कहा है कि गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी खड़ंन्जे पर ही भरा रहता है। एक से दो फीट तक जलभराव होने से कई कच्चे मकान गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं।
कई बार संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत करते हुए समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की गई लेकिन अभी तक हमारी समस्या का निराकरण नहीं कराया गया है। इन लोगों ने डीएम से उक्त समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।