फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती करने के चक्कर में नहर में डूबे दो युवा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजपुर कोल्हुई गांव के निकट उतरौला पंप नहर में दोस्तों के साथ नहाने व मस्ती करने आए दो युवा छात्र डूबकर मर गए। इनके अन्य दोस्त शोर मचाते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शव नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर कोल्हुईया गांव के पास राप्ती नदी से एक पंप नहर निकली है। इस स्थान को सिंचाई विभाग ने थोड़ा रमणीक बना रखा है। गौरा चौराहा थाने के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रेश कुमार ने बताया कि उतरौला नगर के मोहल्ला रफीनगर निवासी छात्र रितिक कुमार(20) तथा मोहल्ला रफीनगर निवासी सुषाभनगर निवासी छात्र रोहित कौशल(21) अपने 5-6 अन्य दोस्तों के साथ रविवार को इस पंप नहर में मौज मस्ती करने आए थे।
यह लोग यहां नहाते थे तथा सेल्फी आदि खींचते थे। नहाते समय ही रितिक गहरे पानी में डूबने लगा। रोहित उसे बचाने के लिए भी गहरे पानी में चला गया। दोनों की डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके अन्य दोस्त मौके से शोर मचाते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने पूछने पर दोस्तों ने बताया कि दो लोग नहर में डूब गए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव नहर से बाहर निकाला तथा मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें