फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना मान्यता के संचालित पांच विद्यालयों को बंद करने का आदेश

Thu, 02 Nov 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू किया है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में पांच विद्यालय गैर मान्यता अथवा मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करते मिले। बीईओ ने सभी संचालकों को विद्यालय बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक ने बताया कि जिले में बिना मान्यता विद्यालयों का संचालन करने वाले संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एमएसडी पब्लिक स्कूल जुआथान, न्यू पब्लिक मांटेसरी स्कूल रतनपुर तथा स्टार पब्लिक स्कूल जुआथाना बिना मान्यता के संचालित मिले। इसके अलावा श्री हनुमत जन शिक्षण संस्थान नंदनगर अचानकपुर तथा नंदनी शिक्षण सेवा संस्थान श्रीनगर जुआथान की मान्यता कक्षा पांच तक है लेकिन यहां कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। इनके प्रबंधकों को विद्यालय बंद करने का आदेश दिया गया है। यदि दोबारा जांच के दौरान विद्यालय संचालित मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें