फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रात में संचालन रोका, सुबह खुला मिला अस्पताल

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार में ​​स्थित जेएम हा​स्पिटल।-संवाद
विज्ञापन
रेहरा बाजार। स्थानीय बाजार में अवैध रूप से संचालित जेएम हॉस्पिटल पर बुधवार रात एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। यहां जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने और संचालन से संबंधित वैध कागजात न मिलने पर नोटिस देते हुए संचालन पर रोक लगा दी थी। निर्देश को दरकिनार कर बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल का संचालन होते मिला।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेएम हॉस्पिटल पर छापा मारा। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में काफी अनियमितता मिली। अस्पताल बिना लाइसेंस के संचालित मिला। अस्पताल में साफ-सफाई व मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव मिला। जांच में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा था।
इस पर एसीएमओ ने मशीन को सील कर दिया। मानक पूरा न होने और चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर अस्पताल प्रबंधक को नोटिस दिया गया। नोटिस की अवधि तक अस्पताल बंद रखने का निर्देश दिया। सीएमओ कार्यालय में निजी प्रतिष्ठान पटल देखने वाले बाबू राजेश हंस ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। व्यवस्थाओं की जांच करके लाइसेंस जारी किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एसीएमओ के निर्देश के बाद भी बृहस्पतिवार को जेएम हॉस्पिटल संचालित पाया गया। अस्पताल का दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें