फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अगस्त में शुरू हो जाएगा बाइपास का संचालन

Tue, 25 Jul 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम अरविंद सिंह व अन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम ने मंगलवार को बलरामपुर-बहराइच बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्लैब का कार्य दो दिन में पूर्ण कराते हुए 35 दिन में ओवरब्रिज को तैयार करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अगस्त माह में रेलवे ओवरब्रिज का संचालन शुरू कर दिया जाय।
विज्ञापन

डीएम अरविंद सिंह ने रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। बीते 10 जुलाई को डीएम ने इस ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। अगस्त माह में कार्य पूरा कराकर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें