तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मोहर्रम में निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर जुलूस मार्ग का सोमवार शाम को निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग का मरम्मत कराकर व्यवस्था चाक-चौबंद करने, टैंकर से पानी की आपूर्ति करने और प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने एसडीएम अभय सिंह, सीओ राघवेन्द्र सिंह, एसएचओ प्रमोद कुमार, प्रधान गनवरिया बब्बू के साथ कर्बला जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त मार्गों का तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मोहर्रम के दिन जेनरेटर के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था और जुलूस मार्ग पर चूने व पानी का छिड़काव कराने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया। इस अवसर पर सभासद लड्डू शाह, निज़ाम, मुनव्वर, विवेक, सद्दाम, सलमान रइनी व अंसार अहमद आदि मौजूद रहे।