बलरामपुर। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गैसड़ी के भोजपुर संतरी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए मरीज को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
बुधवार को 5 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1821 हो गई है जिनमें से 1716 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 65 है।