फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पत्र होने पर ही दे सकेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि आठ जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 कराई जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ पहचान पत्र की मूल प्रति भी लाना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मलित होने से रोक दिया जाएगा। परीक्षा में निर्धारित निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सोमवार को बताया कि टीईटी में परीक्षार्थियों के लिए निर्गत किए गए ऑनलाइन प्रवेश पत्र पर अंकित निर्देशों का स्वयं भलीभांति अध्ययन कर लें। संबंधित अभिलेखों के साथ समय से आठ जनवरी को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो जाएं।
ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति, प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति, संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार/सक्षम अधिकारी की तरफ से इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति होना अनिवार्य है। जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति और प्रमाण पत्र नहीं होगा उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश पत्र, काले बाल प्वांट पेन के अतिरिक्त किसी भी पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, डोके पेन, स्लाइड रुलर, लॉग टेबुल और कैकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रानिक घड़ियां, छपाई व लिखाई सामग्री कागज के टुकड़े, मोबाइल फोन, पेजर व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें