फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगाई जाए कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए सभी संबंधित लोगों को फोन के माध्यम से तिथि व समय के बारे में जानकारी दी जाए। पहले दिन चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगाया जाए। टीकाकरण स्थल पर भीड़ इकट्ठा न होने दें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दें। टीकाकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने मंडलायुक्त को बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीन का टीका आ चुका है। प्रथम चरण में जिले के नौ अस्पतालों में 7353 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए नोडल व जोनल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। टीकाकरण स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक टीकाकरण स्थल पर कोविड-19 वैक्सीन कड़ी सुरक्षा में पहुंचा दी गई है। सभी स्थलों पर कोल्डचेन की व्यवस्था की गई है।
कोल्डचेन कक्ष के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्य से भी कोल्डचेन की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी टीकाकरण स्थलों पर संबंधित लोगों की सूची दे दी गई है। इसके साथ ही टीकाकरण कराने वालों को तिथि व समय की जानकारी दी गई है। स्वास्थ्यकर्मियों की काउंसलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण स्थल के वेटिंग रूम, टीकाकरण रूम व निगरानी कक्ष का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने सीएमएस डॉ. नानक सरन को टीकाकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर अपर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ सिटी वरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें