फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अंतिम दिन काउंसिलिंग में पहुंचे सिर्फ 99 अभ्यर्थी

विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में काउंसलिंग का निरीक्षण करते सीडीओ हिमांशु गुप्ता व अन्य ।-स्रोत
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए काउंसिलिंग शुक्रवार को समाप्त हो गई। विकास भवन सभागार में अंतिम दिन उच्चीकृत केजीबीवी में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षक व कर्मियों के 51 पदों के लिए मात्र 99 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग कराने पहुंचीं। चार काउंटरों पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। बृहस्पतिवार को 271 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया था। दो दिनों में आवेदित 721 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 370 ने काउंसिलिंग कराई है। सीडीओ हिमांशू गुप्ता ने काउंसिलिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले के चार उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक प्रधानाचार्य, कार्यालय अधीक्षक, लिपिक, केयरटेकर एवं पीजीटी शिक्षक के 51 पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग कराई गई। इनके सापेक्ष शुक्रवार को 99 अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराने पहुंचीं। अभिलेख सत्यापन के लिए चार काउंटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामचंद्र मौर्य एवं जिला समन्वयक एमआईएस अंकुर मिश्र ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया।
दूसरे काउंटर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी, बीईओ देहात अशोक कुमार व जिला समन्वयक प्रशिक्षक मोहित देव त्रिपाठी ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की। तीसरे काउंटर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, बीईओ गैंसड़ी शमशेर सिंह राणा, डीसी समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी एवं चौथे काउंटर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, बीईओ पचपेड़वा घनश्याम वर्मा, व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा निरंकार पांडेय ने अभिलेखाें का सत्यापन किया। सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। काउंसिलिंग कराने में कनिष्ठ लिपिक आशुतोष मिश्र, प्रियव्रत त्रिपाठी, अंबेश कुमार, ऋषभ अग्रवाल, राजेंद्र प्रताप सिंह, माता प्रसाद व राघवराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें