फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटर कॉलेजों में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों में भी ऑनलाइन उपस्थिति लागू होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। गर्मी की छुट्टियों के बाद पोर्टल पर शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की भी हाजिरी ली जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 167 स्कूलों के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का विवरण पोर्टल अपलोड रहेगा। इसमें प्रतिदिन उपस्थित रहने वालों के नाम के आगे सही का टिक तथा अनुपस्थित वालों के नाम के आगे क्राॅस का निशान कक्षा शिक्षक लगाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में सिर्फ उपस्थिति ली जाएगी। इसके बाद अगले चरण में आते और जाते समय यानी दो बार उपस्थिति लिए जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था होने पर विद्यालयों में फर्जी प्रवेश पर भी प्रतिबंध लग जाएगा। डीआईओएस मृदुला आनंद ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें