फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की पाइप पेयजल परियोजना अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के हुसैनाबाद ग्रिंट में 4.99 करोड़ की पाइप पेयजल परियोजना बजट न मिलने से अटकी हुई है। कार्यदाई संस्था जलनिगम ने परियोजना का 80 प्रतिशत काम पूरा करा दिया है। चालू वित्त वर्ष में जलनिगम की तरफ से शासन को जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शेष बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना पूरी होने पर ग्राम पंचायत हुसैनाबाद ग्रिंट के 15 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था जलनिगम के एई नीरज कुमार व जेई गोविंद साहिनी ने बताया कि गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुसैनाबाद ग्रिंट में पाइप पेयजल योजना के तहत 4.99 करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए कार्यदाई संस्था को अभी तक शासन से मात्र 2.51 करोड़ रुपये की राशि मिल सकी है। इससे पानी की टंकी का 80 प्रतिशत काम पूरा करा लिया गया है।
ग्राम पंचायत के सभी 42 मजरों में पाइप लाइन बिछाने और पानी की टंकी का निर्माण पूरा कराने के लिए शेष बजट 2.48 करोड़ की डिमांड शासन से की गई है। शासन स्तर से बजट मिलने के बाद टंकी का काम पूरा कराकर ग्राम पंचायत को हैंडओवर करा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत के सभी 42 मजरों में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। परियोजना का शुभारंभ हो जाने पर ग्राम पंचायत के सभी 42 मजरों के करीब 15 हजार लोगों को शुद्ध पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

पानी टंकी का काम जल्द पूरा कराने की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पानी की टंकी का बाकी काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीण बबलू गुप्ता, सईद खान, अखिलेश मिश्र व आशिक अली आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र के जरिये कहा है कि पानी की टंकी का संचालन शुरू होने से ग्राम पंचायत के लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। दूषित पानी पीने से लोगों को तमाम बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है।
डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन को जिले की कई परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए वित्त वर्ष 2019-20 में प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग की कई पाइप पेयजल परियोजनाएं बजट के अभाव में अटकी हुई हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक शासन स्तर से बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही पाइप पेयजल परियोजनाओं को पूरा कराकर ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करा दिया जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें