फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
सोनू।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर/महदेइया बाजार। उतरौला-गोंडा मार्ग पर शेरापुर पुल के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम चमरूपुर भड़वाजोत निवासी सोनू वर्मा अपनी बाइक से रोहित कश्यप के साथ उतरौला-गोंडा मार्ग से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में शेरापुर पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हेलमेट न पहनने से सोनू वर्मा (25) के सिर में गंभीर चोट लग गई। पीछे बैठा रोहित कश्यप (25) भी घायल हो गया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। सोनू की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सक ने गोंडा के लिए रेफर कर दिया। गोंडा ले जाते समय रास्ते में सोनू की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल दिक्षित ने बताया सोनू वर्मा की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रोहित के कमर और कोहनी में हल्की चोटें लगी थीं जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें