फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक एक्सरे टेक्नीशियन व पांच कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक को नियु​क्ति पत्र देते विधायक पल्टूराम व अन्य ।-स्र
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित एक्सरे टेक्नीशियन व कनिष्ठ सहायकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में सदर विधायक पल्टूराम व सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित एक एक्सरे टेक्नीशियन व पांच कनिष्ठ सहायकों को जिले में तैनाती दी गई है। सीएमओ ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश चौधरी व कनिष्ठ सहायक आशुतोष शुक्ल, दीपेंद्र प्रसाद, गौरव श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार व शिवम चौबे को नई तैनाती के लिए बलरामपुर जिला आवंटित किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अभी इन लोगों को कार्यक्षेत्र नहीं दिया गया है।
विधायक ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में यह एक अहम कदम है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सभी चयनित अभ्यर्थियों ने इस अवसर को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण बताया और कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान देना ही प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें