फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोडवेज बस कराएगी नेपाल की वादियों का भ्रमण

विज्ञापन
बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बसें।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। काेयलाबास से बहराइच तक रोडवेज बस चलाने की तैयारी की जा रही है। समय का निर्धारण होने के बाद बहराइच से बलरामपुर होकर नेपाल सीमा तक बस चलाई जाएगी। लोगों को रोडवेज बस अब नेपाल की वादियों का भ्रमण कराएगी। करीब तीस साल से इस रूट पर बसों का संचालन ठप था, इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो में 107 बसों का बेड़ा है। इसमें 96 बसें निगम की और 11 अनुबंधित हैं। जिले की 27 लाख आबादी को परिवहन सेवा मुहैया कराने की तैयारी है। बड़े शहरों के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भी आवागमन सुलभ होगा। तुलसीपुर से जरवा होकर नेपाल जाने के लिए लोगों को अभी तक सिर्फ निजी वाहनों का सहारा था। रोडवेज बस चलने से तुलसीपुर से जरवा व बालापुर के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। नेपाल की वादियों का भ्रमण करने वालों के लिए रोडवेज बस बेहतरीन हमसफर बनेगी। (संवाद)

क्षेत्र के लोगों में खुशी



तुलसीपुर से कोयलाबास रूट पर तीन साल बाद रोडवेज बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। वैभव गोयल बताते हैं कि तीन साल पहले कोयलाबास तक रोडवेज बस चलती थी, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी रहती थी, लेकिन यह सेवा बंद होने से परेशानी हो रही थी। लोग डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर थे। रोडवेज बस चलने से लोगों के समय व पैसे की बर्बादी नहीं होगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करने से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन




जल्द सेवा शुरू करने की तैयारी

बहराइच से कोयलाबास तक रोडवेज बस चलाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। नेपाल सीमा के पास बसे गांव के लोगों को अब जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें