फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शनिवार को तुलसीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कौवापुर में क्वारंटीन एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 11 हो गए है।
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल डॉ. एके सिंघल ने बताया कि कौवापुर क्षेत्र निवासी यह व्यक्ति बीते दिनों मुंबई से आया था जिसे प्राथमिक विद्यालय कौवापुर में क्वारंटीन किया गया था। 13 मई को इस व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।
शनिवार को व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को इलाज के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इस व्यक्ति के बारे में सभी विवरण की तलाश कराई जा रही है। जिले में अब तक कोविड 19 के कुल 12 पॉजिटिव केस पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया युवक एल-1 हॉस्पिटल गोंडा से स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले में अब कोरोना के कुल 11 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें